अमेरिका रूस पर दूसरे दौर के प्रतिबंध लगाने की कगार पर है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप के शब्दों से इसका संकेत मिला। हाल ही में, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि वाशिंगटन और यूरोपीय संघ (ईयू) रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर और प्रतिबंध और टैरिफ लगा सकते हैं। इससे रूसी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। इस बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, “मैं तैयार हूँ।” ट्रंप रूस से तेल खरीदने पर भारत पर दो बार 50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुके हैं।
ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी
