मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया अलायंस के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना पहला वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार दोपहर उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला।
