जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की घोषणा कर दी है। 31 अक्टूबर 2026 को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ इसके बाद निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के अंदाज में ‘It’s Done Bro’ लिखकर इस खबर की पुष्टि की।  उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘A new journey began yesterday’ यानी कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।कुछ समय बाद निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उनके ‘It’s Done Bro’ वाली पोस्ट ने शादी की खबर को लेकर चल रही चर्चाओं को और बढ़ा दिया। उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनका विवाह पायल अब्दुल्ला से हुआ था। दोनों के दो बेटे हैं और वे लंबे समय से अलग रह रहे हैं।31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी खत्म करने का आदेश दिया था। दोनों पक्षों ने आपसी विवादों को सुलझाने के बाद विवाह समाप्त करने पर सहमति जताई थी। निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार और पूर्व टीवी न्यूज एंकर हैं। वह लंबे समय तक राष्ट्रीय समाचार चैनल  से जुड़ी रही हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही है।उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। मुख्यमंत्री द्वारा खुद तस्वीरें साझा कर नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान करने से इस खबर को और चर्चा मिली है।फिलहाल दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।