SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के खिलाफ विपक्षी INDIA ब्लॉक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रहा है। इस रैली में 20 से ज्यादा विपक्षी राजनीतिक दलों के शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और  ममता बनर्जी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। INDIA ब्लॉक की यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। विपक्षी दलों ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं।विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। विपक्षी दल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। रैली में INDIA ब्लॉक के 21 दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता इसमें हिस्सा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से नेता खुले वाहनों में मिंटो रोड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे चांदनी चौक की ओर से नहीं, बल्कि मिंटो रोड-राजीव चौक जंक्शन से अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान तक मार्च निकाला जाएगा।  कांग्रेस ने इस रैली में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस का अनुमान करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का है। रैली को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानकारी दी गई है।  SIR के खिलाफ विपक्षी दल लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने कई बार एकजुट होकर प्रदर्शन किया है। अब 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली के जरिए विपक्ष इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है।इससे पहले भी राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन किए थे।