इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा रोमांटिक एक्शन फिल्म गनमास्टर जी 9 का आज 11 नवंबर को तय समय से ट्रेलर रिलीज हो गया है. गनमास्टर जी 9 ट्रेलर के बारे में मेकर्स ने बीती 10 नवंबर को ही जानकारी दी थी. ऐसे में आज गनमास्टर जी 9 का ट्रेलर यूट्यूब पर आ गया है और मेकर्स ने अपने इंस्टा हैंडल पर भी इसे शेयर किया है. गनमास्टर जी 9 इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक ट्रीट है, जो नवंबर के आखिर में मिलने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. चलिए देखते हैं गनमास्टर जी 9 का ट्रेलर. इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी 9 का ट्रेलर 2.41 मिनट का है. इसकी शुरुआत की डार्क है. बीच-बीच में थोड़ा रोमांस है, लेकिन इमरान हर दूसरे सीन में गुंडों से लड़ते और पिटते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में इमरान ने कुछ ऐसे भी डायलॉग बोले हैं, जो गुड़ों का पसीना छुड़ाने के लिए काफी है. जैसे कि एक डायलॉग में इमरान कहते हैं, एक-एक को मारकर मैं चिता पर नहीं लिटाऊंगा, पहले चिता पर लिटाऊंगा फिर मारूंगा’. वहीं, एक डायलॉग में वह एक दर्शाते हैं कि उनके लिए प्यार और परिवार कितना मायने रखता है. एक डायलॉग में इमरान कहते हैं, अगर मेरे प्यार और परिवार की तरफ किसी ने देखा तो उसकी आंख फोड़ दूंगा. उनकी तरफ किसी ने हाथ बढ़ाया तो हाथ काट दूंगा. ट्रेलर में इमरान का एक डायलॉग और भी ज्यादा दमदार है, जिसमें वह कहते हैं, इश्क में आंसू बहाने का रिवाज है, लेकिन मैं खून बहाऊंगा ट्रेलर में दिखाया गया है कि इमरान अपने पुराने टाइम में क्राइम की दुनिया में मास्टर थे और फिर एक हादसे से उनके पूरे प्रोफाइल को ही बदल डाला. फिल्म में आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना विलेन के रोल में दिखेंगे. वह इस फिल्म के मुख्य विलेन के रूप में दिख रहे हैं और उनके सीन बता रहे हैं कि इमरान के साथ उनका जबरदस्त आमना-सामना होने वाला है. इस फिल्म से सुपरहिट तिकड़ी (इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया) एक बार फिर साथ में आ रहे हैं. इससे पहले इस तिकड़ी ने आशिक बनाया आपने जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. आदित्य दत्त ने फिल्म का निर्देशन किया है. फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट हैं और यह 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.