पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार को पुलिस टीम जब एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, तब उसने कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के लाइक बाजार इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम आरोपी के पास पहुंची, तो वह गोलीबारी करते हुए वहां से भाग गया। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान एक कांस्टेबल बिस्वजीत दास के पैर में जा लगी। उन्होंने बताया कि दास को तुरंत बोलपुर उप-मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि वह आरोपी को किस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार करने पहुंची थी।
