भाजपा ने जगदीप धनखड़ के उत्तराधिकारी के रूप में सीपी राधाकृष्णन को पहले ही चुन लिया था। बुधवार को सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संसद भवन में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अनुप्रिया पटेल, किरेन रिजिजू और अन्य नेता मौजूद थे।