मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जनता दरबार के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कई राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने ‘आजादी’ के नारे लगाने वालों को लेकर सवाल उठाए और दिल्ली पुलिस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी (IB) से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार हासिरानी रथ को हाईकोर्ट से मिली राहत और पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े पूजा विवाद को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ‘आजादी’ के नारे लगाने वालों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह के नारे लगाते हैं, वे आगे क्या कर सकते हैं, यह सभी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी (IB) से इस मामले में विशेष रूप से नजर रखने की अपील करेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं संबंधित लोगों की किसी देशविरोधी ताकत के साथ बैठक या संपर्क तो नहीं हो रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग एक तरफ जमात और दूसरी तरफ कथित ‘दिमागी नक्सल’ तत्वों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के संपर्कों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, ये मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार हासिरानी रथ के मामले में हाईकोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ओर से दायर याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले से हासिरानी रथ को राहत मिली है। सुवेंदु अधिकारी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने दुर्गापूजा से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि इंद्रनील सेन पर पूजा से जुड़े कार्यक्रमों और पैकेज के जरिए पैसे लेने के आरोप लगते रहे हैं।इंद्रनील सेन से जुड़े मामले में UNESCO के नाम पर दुर्गापूजा के प्रीव्यू शो के टिकटों की बिक्री को लेकर भी शिकायत सामने आई थी। इस मामले में पुलिस शिकायत की बात सामने आई थी। वहीं, इंद्रनील सेन ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को आधारहीन बताया था।