सदर बाजार इलाके में स्टेशनरी का सामान लेने निकली छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुकान के अंदर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि 56 वर्षीय मकसूद ने छात्रा को दुकान में बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ वारदात की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा घर से स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए निकली थी। इसी दौरान वह सदर बाजार इलाके की एक दुकान पर पहुंची। आरोप है कि दुकान के अंदर मकसूद ने उसे बंधक बना लिया और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार थाना पुलिस और महिला पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। छात्रा की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपित मकसूद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।