बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से 40 दिनों के पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। इसके साथ ही, 2020 से अब तक उन्हें 14 बार पैरोल पर रिहा किया जा चुका है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। मंगलवार सुबह उन्हें 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया। जेल से रिहा होने के कुछ देर बाद ही वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वह अपनी ज़्यादातर छुट्टियां यहीं बिताएंगे। इसके बाद वह 14 सितंबर को जेल वापस लौटेंगे।
बलात्कार के दोषी राम रहीम को फिर पैरोल पर रिहा किया गया
