मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस की पैंट्री कार में बुधवार को आग लग गई. उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी. भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन खाली रैक थी, जो मेंटेनेंस के लिए सीएसटी से जा रही थी.घटना के वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था. यही वजह है कि कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि आग लगते ही आसपास हड़कंप मच गया. रेलवे के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस में आग सुबह करीब 3:40 बजे लगी. जब ट्रेन की पैंट्री कार नंबर SCR/192967 में से अचानक आग की लपटें और धुआं निकलने लगा. इससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई. हालांकि मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर की गाड़ियां सुबह 4:01 बजे मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए महज चार मिनट के भीतर सुबह 4:05 बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय ट्रेन पूरी तरह खाली थी और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ.