एसएस राजामौली की मच-अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट आखिरकार अनाउंस हो गई है। यह बिग-बजट एडवेंचर ड्रामा अगले साल 7 अप्रैल को दुनिया भर के स्क्रीन पर आएगी। ‘वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। महेश बाबू इस फिल्म से दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर को आखिरी बार ‘गुंटूर करम’ में देखा गया था जो 2024 में रिलीज हुई थी। इसलिए, फैंस लंबे समय से महेश बाबू को फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मंदाकिनी का रोल निभाती नजर आएंगी।
