पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कल यानी 08 मई को WB 10th Result 2026 का एलान कर दिया जाएगा। जो छात्र इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और Madhyamik Results का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे छात्र कल ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in के जरिये अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की ओर से सुबह 9.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कराई जाएगी। साथ ही रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक सुबह 10:15 पर एक्टिव होगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ राज्य में टॉप करने वाले छात्रों के नाम की भी घोषणा की जाएगी। बोर्ड की ओर से कल कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के 5 स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट छात्र SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। एसएमएस के जरिये रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में WB10 रोलल नंबर इस 58888 नंबर पर टाइप करके भेजना होगा। कुछ मिनटों के बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा। वेस्ट बंगाल बोर्ड की ओर से माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी से लेकर 12 फरवरी के बीच किया गया था। परीक्षा में इस साल लगभग 9.71 लाख छात्र शामिल हुए थे।