सोना और चांदी ऐसी धातुएँ हैं जिनके दाम का अंदाजा कभी नहीं लगाया जा सकता है। कल यानी सोमवार 28 सितंबर को गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट देखी गई थी। जहां सोना ₹4000 तक गिरा था वही चांदी में ₹7500 तक की गिरावट आई थी। ऐसे में आज के दाम क्या हैं, ये जानना बेहद जरूरी है। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम धड़ल्ले से गिरे हैं। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.05% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4166.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.13% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 61.020 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम गिरते दिखे। बता दें कि घरेलू बाजार में सोने के दाम गिरकर करीब ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरकर ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 122 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,48,860 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1400 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,26,306 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई। आज बाजार खुलते ही सोने-चांदी के गिरे और ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹147,570 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹135,273 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹110,678 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹226,240 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे। निवेश मंच मुद्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि कल यानी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया। ईरान ने नौसेना की नाकेबंदी हटाने के बदले एक सप्ताह के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता फिर शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस बीच, चांदी 61 डॉलर के आसपास कारोबार करती रही।