विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में भवानीपुर सबसे चर्चित सीट है। और वोटिंग की सुबह BJP कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने वहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़े शब्दों में हमला बोला। वोटिंग के दिन शुभेंदु मुस्कुराते हुए निकले और दावा किया, “ममता बनर्जी दबाव में हैं। मैं 30 हजार से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से जीतूंगा।” वह यहीं नहीं रुके, शुभेंदु ने मुख्यमंत्री की उम्र पर तंज कसते हुए कहा, “वह बूढ़ी हो गई हैं, वोट दें और अब घर जाएं।”
