विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2065 से 19 अक्टूबर को उड़ान के दौरान पक्षी टकरा गया। विमान में 148 यात्री सवार थे। हालांकि, पायलट ने विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया, जहां इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2065 विशाखापत्तनम से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया। घटना के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया। इसके बाद इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने विमान का निरीक्षण शुरू किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पक्षी टकराने से इंजन या विमान के दूसरे हिस्सों को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है।विमान में सवार सभी 148 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रहे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पक्षी टकराने की एक अन्य घटना में दुबई से दिल्ली आ रही एमिरेट्स की फ्लाइट भी प्रभावित हुई। 17 अक्टूबर को फ्लाइट EK517 के दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय पक्षी टकरा गया था।यह घटना दोपहर करीब 3:10 बजे टर्मिनल-3 के पास विमान के रनवे पर उतरने के दौरान हुई। इसके चलते विमान की वापसी उड़ान में देरी हुई। एमिरेट्स ने अपने बयान में बताया कि दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट EK517 के लैंडिंग के समय पक्षी टकराने की घटना हुई। इसके कारण दिल्ली से दुबई जाने वाली वापसी उड़ान में देरी हुई, क्योंकि विमान की जरूरी मरम्मत की जा रही थी। विमान से पक्षी टकराने की घटनाएं विमानन सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसी घटनाओं में विमान के इंजन, पंखों या अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसलिए लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच करना जरूरी होता है।एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के मामले में भी तकनीकी टीम ने जांच शुरू की, जबकि एमिरेट्स की उड़ान को मरम्मत के कारण देरी का सामना करना पड़ा।
