कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द

दिल्ली समेत देश के कई एयरपोर्ट कोहरे की चपेट में हैं। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। इस वजह से रविवार सुबह से इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। PTI के सूत्रों के मुताबिक, इन सभी कंपनियों की फ्लाइट्स देश के अलग-अलग एयरपोर्ट से कैंसिल कर दी गई हैं। घने कोहरे की वजह से एयर ट्रैफिक में आई रुकावट को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। फ्लाइट्स में देरी की संभावना के बारे में बताने के साथ ही संबंधित अलग-अलग कंपनियों के फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है। एयर इंडिया ने कोहरे की वजह से फ्लाइट ट्रैफिक में आई रुकावट को लेकर एक एक्स हैंडल पोस्ट में लिखा, ‘उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। चंडीगढ़, अमृतसर, वाराणसी, दिल्ली जैसे कई शहरों में फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आई है। हम नॉर्मल फ्लाइट सर्विस बनाए रखने के लिए ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। हमारा ग्राउंड स्टाफ आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।’ स्पाइसजेट ने X पोस्ट में लिखा, ‘खराब मौसम के कारण दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, दरभंगा, पटना, गुवाहाटी, बागडोगरा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है। फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट स्टेटस पर नज़र रखें।’ इंडिगो द्वारा किए गए X हैंडल पोस्ट में भी यही कहा गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वहां फ्लाइट स्टेटस चेक करें। इंडिगो ने शनिवार को भी 57 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। इंडिगो ने दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, अमृतसर, जयपुर, गया, कोलकाता जैसे कई एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कैंसिल की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *