जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एसयूवी-डंपर ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक भयानक हादसा हुआ। एक डंपर ट्रक और एसयूवी की टक्कर में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। बताया गया है कि बडगाम के पलार इलाके में रात करीब 10:30 बजे एक टाटा सूमो एसयूवी तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद नौ यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी पांच घायलों का इलाज चल रहा है। घायल लोग मारवा के रहने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “बडगाम में हुआ हादसा दुखद है। दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच की जाएगी।” मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता और आवश्यक उपचार मुहैया कराने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, “बडगाम में हुए एक दुखद सड़क हादसे में हुई बहुमूल्य जानें जाने से बेहद स्तब्ध हूँ। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *