बड़ाबाजार के एज्रा स्ट्रीट स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें आसपास की दुकानों तक फैल गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर हैं। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजे 17 एज्रा स्ट्रीट स्थित एक दुकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दुकान के अंदर ज्वलनशील पदार्थों की भारी मात्रा और घना इलाका होने के कारण आग तेजी से फैली। पूरा इलाका घने काले धुएं से ढक गया।
बड़ाबाज़ार के एज्रा स्ट्रीट पर भीषण आग लग गई