जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार शाम छह बजे तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था. ऐसे में अब दिल्ली मेट्रो ने नया सर्विस अपडेट जारी किया है. मेट्रो के बंद रहने का समय अब डीएमआरसी ने बढ़ा दिया है. डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से बंद किए गए 45 मेट्रो स्टेशन शनिवार (10 अक्टूबर) रात 10 बजे तक बंद रहेंगे. सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति की समीक्षा करेंगी और आवश्यकतानुसार अपडेट साझा किए जाएंगे. भावित स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं. अन्य प्रभावित स्टेशनों में दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी शामिल है. वहीं हैदरपुर बादली मोड़ और मजलिस पार्क शामिल हैं. सूची में सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला स्टेशन भी शामिल हैं. इससे पहले जारी परामर्श में 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की जानकारी दी गई थी. फिलहाल दिल्ली मेट्रो के इस फैसले और सीजेपी के प्रदर्शन से यात्रियों और आम नागरिकों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. डीएमआरसी ने 10 बजे तक अब मेट्रो बंद करने का आदेश जारी कर दिया. दिल्ली के तमाम स्टेशनों को बंद करने के बाद सड़कों पर वाहनोंं का भारी ट्रैफिक लगा हुआ नजर आ रहा है.