यमन तट पर नाव डूबी, 68 मरे, 74 लापता

यमन के तट पर रविवार को एक नाव पलट गई, जिसमें 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई। 74 अभी भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (IOM) ने त्रासदी की पुष्टि की है। हजारों अफ्रीकी प्रवासी हर साल काम की तलाश में यमन के बीहड़ समुद्री मार्ग को पार करके सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में जाने की कोशिश करते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी नाव पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (IOM) यमन कार्यालय के प्रमुख अब्दुसत्तोर इसोएब ने कहा कि रविवार को अदन की खाड़ी में एक नाव पलट गई। नाव पर 154 इथियोपियाई लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद 54 प्रवासियों के शव खानफर जिले में बहकर आए। 14 और मृत बरामद किए गए। बचाव के बाद शवों को यमन के दक्षिणी तट पर अबयान प्रांत की राजधानी जिंजीबार के एक अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया। अबयान सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि घटना के बाद प्रवासियों को बचाने के लिए एक बचाव दल तैनात किया गया था। शव एक बड़े तटीय क्षेत्र में बिखरे पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *