उत्तराखंड के चमोली में सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराईं, दुर्घटना में 100 लोग हुए घायल

एक टनल में दो लोको ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 88 मज़दूर घायल हो गए। यह घटना मंगलवार रात उत्तराखंड के चमोली ज़िले में हुई। रात करीब 9 बजे विष्णुगाड-पीपलकोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में बोरिंग मशीन से छेद किए जा रहे थे। शिफ्ट बदलने के दौरान एक खाली ट्रेन टनल से बाहर जा रही थी। दूसरी ट्रेन मज़दूरों को लेकर टनल में अंदर जा रही थी। इसी समय दोनों ट्रेनों में टक्कर हो गई। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की मदद से घायल मज़दूरों को टनल से बाहर निकालकर गोपेश्वर के लोकल हॉस्पिटल भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चमोली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रेन में कुल 109 लोग सवार थे। इनमें ज़्यादातर मज़दूर थे। ट्रेन को मौके से हटा लिया गया है। सभी घायलों की हालत अब स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *