ACTOR ASHISH KAPOOR ARRESTED : लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष कपूर महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता आशीष कपूर पर गंभीर आरोप लगे हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ससुराल सिमर का 2’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके आशीष कपूर को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता को पुणे से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अभिनेता की गतिविधियों पर भी नज़र रखी जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता आशीष को पुणे से गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि टेलीविजन अभिनेता आशीष कपूर को पिछले महीने दिल्ली स्थित एक घर में पार्टी के दौरान एक महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कपूर को गोवा होते हुए पुणे जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। कई पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए आशीष से मिली थी। आशीष ने उसे अगस्त के दूसरे हफ्ते में एक दोस्त के घर पार्टी में बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *