प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

आज गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साथी और सहयोगी के जन्मदिन पर कलम उठाई। उन्होंने X हैंडल पर एक लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, “मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।” बुधवार को अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने लिखा, “जनसेवा के प्रति समर्पण और परिश्रमी स्वभाव के लिए उनकी सर्वत्र प्रशंसा होती है। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने और प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *