राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार रात 8 बजे INDIA गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं को मिलने का समय देने पर सहमति जताई है। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों के नेता इस मुलाकात के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं राष्ट्रपति के सामने रख सकते हैं। INDIA गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन ने विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए समय दिया है। इस बैठक में विपक्ष की ओर से चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी।