राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हर्ष वर्धन श्रृंगला समेत 4 लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन, उज्ज्वल निकम और सी सदानंदन मास्टर को भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। उज्ज्वल निकम एक वकील हैं। वे मुंबई बम धमाकों और 26/11 हमलों में विशेष लोक अभियोजक थे। उज्ज्वल ने कई हाई-प्रोफाइल हत्या मामलों में अदालत में पैरवी की है। श्रृंगला 2020 से 2022 तक विदेश सचिव रहे। सी सदानंदन मास्टर केरल के एक शिक्षाविद् और कार्यकर्ता हैं। मीनाक्षी जैन एक राजनीतिशास्त्री और इतिहासकार हैं। इन चारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *