दिल्ली में आधी रात हटाया गया मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण, पुलिस पर हुआ पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास बुधवार सुबह एक मस्जिद के पास अवैध कंस्ट्रक्शन गिराते समय पुलिस को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस पर ईंटें फेंकी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले भी दागे। झड़प में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर RAF तैनात कर दी गई है। सौ साल पुरानी फैज-ए-इलाही मस्जिद दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट इलाके में है। मुख्य आरोपी उमर उन नबी दिल्ली धमाकों से पहले इस मस्जिद में गया था। लंबे समय से आरोप लग रहे हैं कि मस्जिद के आसपास अवैध कंस्ट्रक्शन किए गए हैं। इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में केस भी किया गया था। कोर्ट ने अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद मंगलवार आधी रात को दिल्ली नगर पालिका और पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची। मस्जिद से सटे इलाके में अवैध कंस्ट्रक्शन को गिरा दिया गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि मस्जिद का एक हिस्सा भी गिरा दिया गया। पुलिस का दावा है कि थोड़ी ही देर में आस-पास के लोगों ने इलाके को घेर लिया। उन्होंने पुलिस पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ ही देर में पूरा इलाका जंग के मैदान जैसा हो गया। हालात को काबू में करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को ‘हल्का बल’ इस्तेमाल करके तितर-बितर किया गया। हालांकि, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ने से इनकार किया है। सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा, ‘गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन को गिराते समय कुछ बदमाशों ने पत्थर फेंककर अशांति फैलाने की कोशिश की। हालांकि, हालात पर जल्दी काबू पा लिया गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *