ईरान में युद्ध के हालात! एक तरफ सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों पर ईरानी सरकार की सख्ती। जिस पर अमेरिका ने एक्शन की चेतावनी दी है। बढ़ते तनाव के बीच, US हमले के डर से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ऐसे में एयर इंडिया ने ईरान और उसके आस-पास अपने फ्लाइट रूट बदलने का फैसला किया है। इस वजह से कई फ्लाइट्स लेट होने के साथ-साथ कैंसिल भी हो रही हैं। मौजूदा हालात में एयरलाइन की यात्रियों को सलाह है कि वे आखिरी मिनट के ‘अपडेट’ देखकर ही एयरपोर्ट आएं। सवाल उठता है कि ईरान में फंसे भारतीय घर कैसे लौटेंगे? X हैंडल पर एक बयान में एयर इंडिया ने कहा, “मौजूदा हालात की वजह से ईरान में एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, इस इलाके के एयरस्पेस से उड़ने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स अब दूसरे रूट इस्तेमाल कर रही हैं। इससे देरी हो सकती है।” यात्रियों को यह भी चेतावनी दी गई है कि कुछ फ्लाइट्स कैंसिल भी हो सकती हैं। जिन फ्लाइट्स के रूट आखिरी मिनट में नहीं बदले जा सकते, उन्हें कैंसिल किया जा रहा है।” एयरलाइन ने बताया कि पैसेंजर्स और क्रू की सेफ्टी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है।