जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने और रियासी में भूस्खलन की घटनाओं में शनिवार को कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, रियासी में हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। रियासी के माहौर इलाके के बद्देर गाँव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। नजीर अहमद, उनकी पत्नी और पाँच नाबालिग बच्चे एक कच्चे घर में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सातों लोग भूस्खलन में दब गए। रामबन जिले के राजगढ़ इलाके में शनिवार सुबह बादल फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। प्रशासन के अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर में फिर भारी बारिश, भूस्खलन में 10 की मौत
