बी.बी. गांगुली स्ट्रीट पर एक लकड़ी की दुकान में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं। खबर है कि लकड़ी की तीन दुकानों में आग लगी है। सियालदह से बी.बी. गांगुली होकर सेंट्रल एवेन्यू में आने वाली बसों और कारों को चांदनी चौक और एम.जी. रोड की तरफ मोड़ा जा रहा है। सेंट्रल एवेन्यू – बी.बी. गांगुली स्ट्रीट क्रॉसिंग से लालबाजार की तरफ ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।
