दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुवार सुबह 9:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद स्थानीय लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। करीब 4 से 5 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत जैसे इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, झटके ज्यादा तेज नहीं थे, लेकिन कई लोग दहशत में सड़कों पर निकल आए।
Earthquake : दिल्ली में भूकंप के झटके
