असम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4 मापी गई

असम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि असम में भूकंप का झटका बहुत तेज़ था। राज्य सरकार ने बताया कि शुरुआत में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, झटके महसूस होने के बाद स्थानीय निवासी घबरा गए। कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। असम प्रशासन ने बताया कि भूकंप आज ​​शाम 4:41 बजे महसूस किया गया और इसका केंद्र गुवाहाटी के पास उदलगुरी जिले में था। भूकंप की गहराई सतह से पांच किलोमीटर नीचे थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय असम के दौरे पर हैं। ऐसे में असम सरकार ऐसे भूकंप को लेकर काफी चिंतित है। वहीं, असम में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भूकंप का केंद्र उदलगुरी के पास था। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हम स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *