जापान में 13 फीट ऊंची सुनामी की लहर आई, खाली कराया गया फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट

रूस का पूर्वी कामचटका प्रांत 8.8 तीव्रता के भूकंप से हिल गया है। इसके बाद से अमेरिका से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी की जा चुकी है। जापान के कई इलाकों से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था पहले ही कर ली गई है। दूसरी ओर, रूसी आपात मंत्री सर्गेई लेबेदेव ने कहा कि कामचटका के विभिन्न इलाकों में लगभग 13 फीट ऊंची लहरें उठने की खबर है। उन्होंने निवासियों को तट से सुरक्षित दूरी पर जाने की सूचना दी। दूसरी ओर, रूसी आपात मंत्री सर्गेई लेबेदेव ने कहा कि कामचटका के विभिन्न इलाकों में लगभग 13 फीट ऊंची लहरें आने की खबर है। उन्होंने निवासियों को तट से सुरक्षित दूरी पर जाने की सूचना दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पहले ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है, और बताया गया है कि प्रशांत तट पर 3 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। इस बीच, बताया गया है कि जापान के इशिनोमाकी बंदरगाह पर लगभग 50 मीटर ऊंची लहरें उठी हैं इस सुनामी ने 2011 की सुनामी की भयावह यादें ताज़ा कर दी हैं। इसलिए, फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से सभी कर्मचारियों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दूसरी ओर, अमेरिकी प्रशासन ने प्रशांत महासागर स्थित हवाई द्वीप के निवासियों को समुद्र तटों से दूर रहने का आदेश दिया है। साथ ही, कैलिफ़ोर्निया के निवासियों को भी यही आदेश दिया गया है। इस भयानक भूकंप और सुनामी के कारण रूस के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *