देहरादून में बस बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के देहरादून के कालसी इलाके में बस हादसा। मंगलवार को हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक पैसेंजर बस कंट्रोल खोकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक चार यात्रियों के मरने की खबर है। प्रशासन ने बताया है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सूचना मिलने के बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) मौके पर पहुंच गई है। बचाव का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *