पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन के अंतर्गत बंडेल-कटवा रेल सेक्शन में निर्माण कार्य के कारण आगामी 28 नवंबर को कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे की ओर से कटवा और दाईहाट स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 21/1/C/E के स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) के निर्माण के लिए छह घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 28 नवंबर 2026 को सुबह 9:20 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर कुल 360 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सबवे निर्माण का काम किया जाएगा। इसके चलते बंडेल-कटवा सेक्शन में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। निर्माण कार्य के कारण हावड़ा, बंडेल, सियालदह और कटवा के बीच चलने वाली कई EMU लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

हावड़ा – कटवा

  • 37913
  • 37915
  • 37917

बंडेल – कटवा

  • 37747
  • 37749
  • 37751

सियालदह – कटवा

  • 31111

कटवा – हावड़ा

  • 37922
  • 37924
  • 37926

कटवा – बंडेल

  • 37744
  • 37746
  • 37748

कटवा – सियालदह

  • 31112

लोकल ट्रेनों के अलावा दो महत्वपूर्ण इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे की सूचना के अनुसार, 28 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली 13466 मालदा टाउन-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और 13465 हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को पांच घंटे के लिए रीशेड्यूल किया जाएगा। निर्माण कार्य और ट्रेनों के रद्द होने एवं रीशेड्यूल किए जाने के कारण 28 नवंबर को बंडेल-कटवा सेक्शन में रेल यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित समय-सारणी की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।