पॉपुलर एक्ट्रेस अंजू कृष्णा को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक्ट्रेस को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। एक्ट्रेस के असिस्टेंट समेत आठ और लोगों को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को ‘एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट’ (NIU) ने एक्ट्रेस के ऑफिस पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान 6 ग्राम मेथामफेटामाइन, 7 ग्राम OG कैनाबिस, 15 ग्राम कैनाबिस, एक LSD स्टैम्प और नौ मोबाइल फोन बरामद हुए। ‘NIU’ ने अंजू कृष्णा, विंची निवेधा, कार्तिक राजा, यशवंत, श्रीराम, अलविबिंशा और वेंकटेश कुमार को पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच नेसपक्कम के रहने वाले 33 साल के विग्नेश्वरन की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई। पूछताछ में विग्नेश्वरन ने बताया कि उसने कोवूर के वेंकटेश कुमार से ड्रग्स लिए थे। विग्नेश्वरन से मिली जानकारी के आधार पर NIU की टीम वेंकटेशर पहुंची। वहां से पता चला कि इस गैंग में एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस भी शामिल थी।
Anju Krishna : ऑफिस से लाखों का ड्रग्स बरामद, साउथ इंडियन एक्ट्रेस गिरफ्तार