जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके को 2 युवकों ने थप्पड़ मारे हैं। इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने उन दोनों युवकों को पकड़कर पीट दिया। जयपुर में शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन था; समर्थकों ने हमलावरों को पीटा. जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (CJP Founder Abhijeet Dipke) को थप्पड़ मारे गए. दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच भीड़ में से एक युवक ने अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. इस थप्पड़कांड के बाद CJP संस्थापक दीपके का पहला बयान सामने आया है. जानकारी के अनुसार, भीड़ के बीच तीन लोग एक साथ पहुंचे, जिनमें से एक ने आगे बढ़कर अभिजीत दीपके को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए.  विरोध प्रदर्शन के बीच जयपुर में हुए थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमले डर और कायरता की निशानी हैं. हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे. मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूँ और शांति व प्रेम के साथ यह लड़ाई लड़ता रहूँगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. वहीं, अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के धरने के दौरान कुछ व्यक्तियों ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारा और माहौल खराब करने की कोशिश की. जिसके बाद मामला दर्ज करके 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने में गिरफ्तार लोग

  1. रोहित शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी हीरावाला, पुलिस थाना कानोता
  2. राकेश गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुचावास, पुलिस थाना बगरू
  3. अजय शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी कानोता, पुलिस थाना कानोता
  4. कुलदीप सिंह शेखावत, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवराला, सीकर
  5. निकेत, उम्र 28, निवासी-प्रभात नगर जोधपुर

अभिजीत दीपके के साथ हुए थप्पड़कांड के बीच प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई. एक तरफ अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने की घटना से मौके पर हड़कंच गया तो विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच से अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने को लेकर अनाउंस होता रहा. घटना को लेकर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीजेपी संस्थापक (CJP Founder Abhijeet Dipke) अपने समर्थकों के कंधे पर बैठकर मंच की ओर आगे बढ़ रहे हैं.