सोनू सूद दुबई में जंग की वजह से फंसे टूरिस्ट के साथ हैं। एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि वे उन सभी लोगों के लिए फ्री में रहने का इंतज़ाम करेंगे जो फंसे हुए हैं। वहां उन्होंने साफ किया कि फंसे हुए टूरिस्ट चाहे किसी भी देश के हों, इंसानियत के नाते सबकी मदद की जाएगी। इसके लिए बस प्रॉब्लम एक्टर तक पहुंचनी होगी। गौरतलब है कि सोनू हर हाल में लोगों के साथ खड़े रहे हैं, चाहे वो कोरोना काल हो या पंजाब में आई बाढ़। इस बार भी वे कुछ अलग नहीं थे। एक मसीहा की भूमिका निभाते हुए एक्टर ने कहा, “हमारे हिंदुस्तानी भाई, या जिनके देश के नागरिक दुबई में फंसे हैं, प्लीज़ मुझे मैसेज करें। जब तक आप घर वापस नहीं आ जाते, मैं आपके लिए फ्री में रहने का इंतज़ाम करूंगा।”
