कनाडा के स्कूल में अचानक हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

कनाडा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 25 लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि यह हमला मंगलवार दोपहर ब्रिटिश कोलंबिया के पीस रीजन के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुआ। कनाडा पुलिस ने बताया कि भूरे रंग की ड्रेस पहनी एक महिला ने हमला किया। तलाशी के दौरान संदिग्ध हमलावर का शव बरामद किया गया। RCMP ने बताया कि 25 लोगों का इलाज एक लोकल हॉस्पिटल में किया गया। सुरक्षा कारणों से स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स को बाहर निकाला गया। हालांकि, हमले का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ऑफिसर क्रिस क्लार्क ने कहा कि हमले के पीछे का मकसद पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे यह भी जांच कर रहे हैं कि हमले में कोई और भी शामिल था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *