इस बार प्लेन अफ्रीका के सोमालिया में क्रैश हुआ। लेकिन राहत की खबर बस इतनी है कि प्लेन में सवार सभी पैसेंजर ज़िंदा हैं। चमत्कार की बात है कि इस सफ़र में शामिल सभी लोगों के बचने की खबर है। मंगलवार, 10 फरवरी को सोमाली राजधानी मोगादिशु के अदन अडे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के कुछ ही देर बाद एक पैसेंजर प्लेन हिंद महासागर के तट पर क्रैश हो गया। प्लेन स्टार्स्की एयरलाइंस का था। सोमाली सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद प्लेन में मैकेनिकल प्रॉब्लम आ गई, जिससे पायलट को मोगादिशु वापस लौटना पड़ा। लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया और तट के पास रुक गया। बताया जा रहा है कि प्लेन का विंग डैमेज हो गया था। पायलट ने प्लेन को वापस लाने की कोशिश की लेकिन कंट्रोल खो बैठा, जिससे प्लेन रनवे से फिसलकर तट पर क्रैश हो गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सोमालिया में 50 यात्रियों वाला यात्री विमान क्रैश हो गया