68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किए गए। ट्रेवर नोआ ने लगातार छठी बार मेजबानी की। केंड्रिक लैमर ने लेडी गागा, सबरीना कारपेंटर, जैक एंटोनॉफ और सर्किट के साथ नामांकन का नेतृत्व किया। पहले दो नई श्रेणियां पेश की गईं। सर्वश्रेष्ठ एल्बम कवर और सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक कंट्री एल्बम। रात केंड्रिक लैमर की थी, जो सबसे बड़े विजेता के रूप में उभरे। लैमर ने रैप श्रेणियों में अपना दबदबा बनाया, ‘जीएनएक्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम, ‘टीवी ऑफ’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप गीत, ‘चेन्स एंड व्हिप्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन और एसजेडए के साथ ‘लूथर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मेलोडिक रैप प्रदर्शन जीता। केंड्रिक लैमर 16 पुरस्कारों के साथ ग्रैमी इतिहास में सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले रैपर भी बन दूसरी तरफ, शक्ति, सिद्धार्थ भाटिया और चारू सूरी जैसे दूसरे भारतीय मूल के कलाकारों को भी बड़े नॉमिनेशन मिले। उनके नॉमिनेशन ने दुनिया के म्यूज़िक स्टेज पर भारत की बढ़ती मौजूदगी को दिखाया। हालांकि, जैसे-जैसे अवॉर्ड सेरेमनी आगे बढ़ी, भारतीय कलाकार कॉम्पिटिटिव कैटेगरी में पीछे रह गए। इस साल का बेस्ट-
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम – लेडी गागा
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट – ओलिविया डीन
बेस्ट डांस-पॉप रिकॉर्डिंग – लेडी गागा
बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस – सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे
बेस्ट रैप एल्बम – केंड्रिक लैमर
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस – क्लिप्स (केंड्रिक लैमर और फैरेल विलियम्स के साथ)
बेस्ट रैप सॉन्ग – केंड्रिक लैमर (लेफ्टी गनप्ले के साथ)
बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस – केंड्रिक लैमर और सिज़ा
बेस्ट R&B एल्बम – लियोन थॉमस
बेस्ट R&B परफॉर्मेंस – केहलानी
बेस्ट ट्रेडिशनल R&B परफॉर्मेंस – लियोन थॉमस
बेस्ट R&B सॉन्ग – केहलानी
बेस्ट रॉक एल्बम – टर्नस्टाइल
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस – यंगब्लड
बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस – टर्नस्टाइल
बेस्ट रॉक सॉन्ग – नाइन इंच नेल्स
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम – द क्योर
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक परफॉर्मेंस – द क्योर
बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम – जेली रोल
बेस्ट ट्रेडिशनल कंट्री एल्बम – जैक टॉप
बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस – क्रिस स्टेपलटन
बेस्ट कंट्री सॉन्ग – टायलर चाइल्डर्स
बेस्ट फोर एल्बम – आई एम विद हर
बेस्ट अर्बन म्यूजिक एल्बम – बैड बनी
बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस – बैड बनी
बेस्ट अफ्रीकन म्यूजिक परफॉर्मेंस – टायला
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम – FKA ट्विग्स
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग – टेम इम्पाला
बेस्ट म्यूजिक वीडियो – डूश
बेस्ट कॉमेडी एल्बम – नेट बर्गट्ज
बेस्ट ऑफ द ईयर प्रोड्यूसर- सर्किट
सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर- एमी एलन