बस एक्सीडेंट में शुरू में 9 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। यह घटना गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुई। 52 लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस एक्सीडेंट में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है। कई घायल हैं। बस सोलन से हरिपुरधार की ओर आ रही थी। पैसेंजर बस का कंट्रोल बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। सिरमौर के SP एनएस नेगी ने बताया कि इस बस एक्सीडेंट में 14 लोगों की मौत हो गई है। बचाव का काम चल रहा है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस में 66 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का काम शुरू किया। उन्होंने यात्रियों को बचाना शुरू किया। यह हादसा हरिपुरधार इलाके में हुआ। सोलन से आते समय बस सड़क के किनारे 100-200 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस पलट गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था।