एक विदेशी यात्री अचानक हवा में बीमार पड़ गया। फ्लाइट को तुरंत कोलकाता में लैंड कराया गया। बीमार यात्री को बाईपास के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, उसे गंभीर ब्रेन हेमरेज हुआ था। मंगलवार रात वियतनाम एयरलाइंस की एक फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से 276 यात्रियों को लेकर हनोई जा रही थी। 66 साल के जर्मन नागरिक लुडविग मैनफ्रेड बुहलर भी उसमें सवार थे। फ्लाइट के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। पायलट ने वाराणसी के आसमान से कोलकाता ATC को बताया कि एक यात्री बीमार पड़ गया है। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करके कोलकाता में लैंड कराया गया। कोलकाता में लैंड करने के बाद एयरपोर्ट के डॉक्टरों ने यात्री की जांच की और उसे बाईपास के पास प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया। लुडविग मैनफ्रेड बुहलर अब वहीं भर्ती हैं। तुरंत सर्जरी की जरूरत है। हॉस्पिटल के अधिकारी जर्मन एम्बेसी के संपर्क में हैं।
