बेल्जियम में भारत सरकार की बड़ी जीत हुई है। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को देश की अदालत में बड़ा झटका लगा है। एंटवर्प कोर्ट ऑफ अपील ने कहा है कि मेहुल पर लगे आरोप भारत और बेल्जियम, दोनों के कानूनों के तहत ‘प्रत्यर्पण योग्य’ हैं, यानी मेहुल को भारत प्रत्यर्पित करने में दोनों देशों के कानूनों में कोई बाधा नहीं है। बात यहीं खत्म नहीं होती, बेल्जियम की अदालत ने प्रत्यर्पण के खिलाफ बहस के दौरान मेहुल चोकसी द्वारा उठाए गए सभी दावों को अनुचित बताते हुए खारिज कर दिया है। हालाँकि, अगर वह इस आदेश का विरोध करना चाहता है, तो मेहुल चोकसी 15 दिनों के भीतर बेल्जियम के सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।
‘मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने में कोई बाधा नहीं’, प्रत्यर्पण मामले में बड़ा फैसला