प्रधानमंत्री मोदी 23 दिन बाद फिर बंगाल दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बंगाल के दौरे पर हैं। वह रविवार रात असम के जोरहाट से कोलकाता पहुंचे। वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री ने खुद एक पोस्ट के जरिए अपने कोलकाता आगमन की जानकारी दी। उन्होंने स्वागत करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आज असम में समारोह के बाद, मैं कोलकाता पहुंच गया हूं। मैं कल यहां संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में भाग लूंगा। इस सम्मेलन के बाद, मैं बिहार के पूर्णिया में हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने जाऊंगा। 36,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।” एक महीने से भी कम समय में कोलकाता के अपने दूसरे दौरे पर आए प्रधानमंत्री सोमवार सुबह भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। समारोह के बाद, मोदी दोपहर में कोलकाता से बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। इससे पहले, 22 अगस्त को उन्होंने कोलकाता का दौरा किया था और तीन मेट्रो मार्गों का उद्घाटन और विस्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *