मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई में सिर्फ़ 6-8 घंटों में 177 मिमी बारिश हुई है। 21 अगस्त यानी गुरुवार तक महाराष्ट्र के आधे ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रतिकूल मौसम के कारण, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
मूसलाधार बारिश से मुंबई में हाहाकार
