बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेतरहाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान गुनसागर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए।हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों और पीड़ितों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों में दो महिलाएं, एक बच्चा और चालक सहित दो पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और मोतिहारी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेतरहाट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों का इलाज जारी है। इनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
