मंगलवार सुबह बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। इसका केंद्र नेपाल में बताया गया है। सुबह करीब 7:04 बजे आए भूकंप के झटके लगभग 2 से 3 सेकंड तक महसूस किए गए। बिहार के सुपौल, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मंगलवार सुबह जब लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे, तभी अचानक धरती में कंपन महसूस हुआ। बिहार के कई जिलों में पलंग और पंखे हिलने लगे। अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए और सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। बिहार के सुपौल, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में भूकंप का असर महसूस किया गया। सुबह के समय आए झटकों से लोगों को कुछ देर के लिए घबराहट हुई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, कंपन इतना महसूस हुआ कि घरों के अंदर रखे सामान और फर्नीचर भी हिलने लगे। बिहार के अलावा सिक्किम और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग उस समय अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हुए थे।कुछ लोगों को शुरुआत में लगा कि आसपास से कोई भारी वाहन गुजर रहा है, लेकिन बाद में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। इसका कंपन बिहार सहित आसपास के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया।फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।