प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी को दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार के जन संपर्क पोर्टल पर साझा संदेश में देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की समृद्ध परंपराओं पर गर्व करने और आपसी एकजुटता के संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर भी है। पीएम मोदी ने कामना की कि दीपावली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे। उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को दयालुता फैलाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने एक बार फिर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को खुशियों, उम्मीद और सकारात्मक बदलाव का संदेश देने वाला बताया।
