‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और लेफ्ट छात्र संगठनों की ओर से 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का अनुरोध किया है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस के इस एक्शन पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट किया है। महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘जो डर गया समझो मर गया।’ टीएमसी सांसद ने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘शोले’ के खलनायक ‘गब्बर सिंह’ के डॉयलॉग का जिक्र करते हुए इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की डीएमआरसी को लिखी गई चिट्ठी भी शेयर की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग भी किया है। पीएम मोदी और अमित शाह का नाम मेंशन करते हुए महुआ मोइत्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘क्या आज रात 9 बजे ही? हाहाहा। जो डर गया, समझो मर गया। उन्होंने ये कमेंट ज्वाइंट सीपी पुलिस (परिवहन रेंज) रजनीश गुप्ता ने गुरुवार को डीएमआरसी को भेजे पत्र में कहा कि परिस्थिति के अनुसार 10 अक्टूबर को 57 स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेन के फेरे घटाए जा सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर इस पाबंदी की सिफारिश की गई है। जिन 57 स्टेशन को बंद करने की सिफारिश की गई है, उनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, आईएनए, हौज खास, आजादपुर, जामिया मिलिया इस्लामिया, शाहीन बाग, वेलकम और रोहिणी पश्चिम शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के मुख्य दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं।
https://twitter.com/MahuaMoitra/status/2108449171539980627/photo/1
